महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरने पर मंत्री पद से बर्खास्त किए गए राजेंद्र गुढ़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा सच बोलता है। मैं अंतरआत्मा की आवाज चलता हूं, राजेंद्र गुढ़ा ऐसा ही है। वहीं, एक सवाल का जवाब देते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि- मैं यह नहीं मानता कि मुख्यमंत्री जी से सचिन पायलट की सेटिंग हो गई। ऐसी कोई बात नहीं है। सचिन पायलट स्वर्गीय राजेश पायलट साहब के टाइम से कांग्रेस में थे, आज भी हैं और वो आगे भी रहेंगे। वो उनकी राजनीति है। बाकी वो पार्टी में किस तरह से काम करते हैं, सभी देखेंगे।