अबोहर के स्थानीय सीड फॉर्म निवासी युवक अरमान सिंह पिछले चार दिन से गायब है। परिजनों को संदेह है कि अरमान सिंह की किसी ने हत्या के दी गई है। पुलिस द्वारा अभी तक लापता युवक का कोई सुराग न लगा पाने के रोष स्वरूप सीडफार्म इलाके के लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर होली वाले दिन यहां मलोट चौक पर धरना लगाया और नारेबाजी की। धरने के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं थाना नंबर 1 के प्रभारी ने बताया कि युवक की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करके युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए राउंडअप भी किया है।