फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में ओरवलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

Nivedita Updated Sat, 21 Mar 2026 12:54 PM IST

पठानकोट-सिहोड़ा रोड पर गत देर रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। युवक को कुचलकर ट्रैक्टर ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, गांव वासियों ने उसे काबू कर लिया। मृतक की पहचान गांव कोठे नंगल निवासी हिम्मत कुमार के तौर पर हुई है। वहीं, रोजाना हो रहे हादसों से परेशान स्थानीय लोगों ने पठानकोट-सिहोड़ा रोड जाम कर दिया। लोगों ने कहा कि इस सड़क पर भारी क्रशर वाहन गुजर रहे हैं, जिससे रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। कई बार प्रशासन को आग्रह किया। परंतु, प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को सड़क से हटवाया। मृतक के पिता देव राज ने बताया कि उनका बेटा हिम्मत कुमार रोजाना की तरह पठानकोट से बाइक पर पलंबर का काम करके वापिस गांव कोठे नंगल लौट रहा था। गांव के पास ही पीछे से आई ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। हिम्मत अपनी साइड चल रहा था। लेकिन, ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से उसे कुचल दिया। वह रात 8 बजे से बेटे का इंतजार कर रहे थे। इतने में बेटे की मौत की खबर आ गई। पिता ने रोते हुए कहा कि “मेरा बच्चा हुण नईं लब्बणा”। गांव कीड़ी के सरपंच करणबीर सिंह ने बताया कि रोजाना पठानकोट-सिहोड़ा रोड पर ओवरलोड वाहन चालकों से गांव वासियों का झगड़ा होता है। बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगाया है। लेकिन, ओवरलोड वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। बीते कल ही एक ट्रक ड्राइवर ने गांव के युवक को गोलियां मारने की धमकी दी। पुलिस का कोई नाका नहीं। बड़े वाहनों का कोई समय नहीं है। दिन में भी ओवरलोड वाहन दनदनाते रहते हैं। पुलिस रोक नहीं रोक रही। वहीं गांव निवासी जुगवीर सिंह जोनू ने बताया कि 4 बजे के बाद कोई गांव निवासी इस सड़क पर नहीं निकल सकता। ओवरलोड वाहनों से रोजाना हादसे हो रहे हैं। ओवरलोड वाहन चालकों को रोको तो वे पिस्टल निकाल लेते हैं। अब इस 28 साल के युवा को कुचलकर ट्रैक्टर ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, गांव वासियों ने कथलौर तक पीछा कर उसे काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यहां 2 नाके हैं, पर कोई पुलिस मुलाजिम यहां तैनात नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन बड़े वाहनों का समय सख्ती से निश्चित करे। अगर रात 10 बजे से पहले यहां कोई बड़ा वाहन दिखा तो गांव के लोग कानून हाथ में ले लेंगे। स्थानीय पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें