फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है - अमन अरोड़ा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। मंत्री अरोड़ा आसफ वाला में बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान वीरों की याद में बनाया गया शहीदी स्मारक एक पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना बलिदान देने वाले इन महान सैनिकों की शहादत की कहानी देश के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि हम महान शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें