फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में निशान साहिब का चोला चढ़ाते सेवादार 90 फुट ऊंचाई पर फंसा, छह घंटे बाद उतारा गया नीचे

अबोहर के गांव गिदड़ा वाली में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब पर चोला चढ़ाते समय एक सेवादार करीब 90 फुट की ऊंचाई पर फंस गया।  कड़ाके की ठंड के बीच वह कई घंटों तक ऊपर ही लटका रहा। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब का सेवादार अभिजोत सिंह (20) सुबह निशान साहिब का चोला बदलने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान ऊपर लगी एक तार टूट गई, जिससे उसका नीचे उतरना संभव नहीं हो सका।  ठंड में छह घंटे फंसा रहा  वह करीब 6 घंटे तक 90 फुट की ऊंचाई पर ठंड में फंसा रहा। सेवादार को सुरक्षित उतारने के लिए संगत और गांव वालों ने तुरंत प्रयास शुरू किए। किसी अनहोनी से बचाव के लिए नीचे सुरक्षा जाल बिछाया गया और श्रीगंगानगर से लगभग 150 फुट ऊंचाई वाली बड़ी क्रेन मंगवाई गई। मौके पर पुलिस प्रशासन और आर्मी की टीम भी पहुंच गई। गांव के युवाओं ने कड़ी मेहनत कर करीब 90 फुट ऊंचे टेंट के पैड खड़े किए और आर्मी के सहयोग से आखिरकार सेवादार को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पूरे गांव ने राहत की सांस ली और वाहेगुरु का शुकराना अदा किया। लगातार कई घंटों तक ठंड में रहने के कारण अभिजोत सिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांववासियों और संगत ने उनके साहस और हिम्मत की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें