फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडा दे पहरेदार मुहिम के अंतर्गत फगवाड़ा में नशा मुक्ति मोर्चा की बैठक

फगवाड़ा में नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के दूसरे चरण “पिंडा दे पहरेदार” मुहिम के अंतर्गत आज से आरंभ होने वाली पदयात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सरबजीत सिंह लुबाना ने की। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए वरिष्ठ आप नेत्री और युद्ध नशे विरुद्ध की कोऑर्डिनेटर सीमा राणा ने बताया कि बैठक में आम आदमी पार्टी फगवाड़ा के हलका संगठन इंचार्ज एवं मार्केट कमेटी के चेयरमैन तविंदर राम, बीडीपीओ फगवाड़ा लखविंदर सिंह कलेर, डिप्टी मेयर फगवाड़ा विक्की सूद, जिला ट्रेनर गुरदीप दीपा, एससी विंग के हलका कोऑर्डिनेटर जसदेव सिंह, हलका वाइस कोऑर्डिनेटर नवनीत उप्पल, नशा मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स प्रीति शर्मा, अमनदीप कौर, संगीता शर्मा, वरिष्ठ नेत्री सऊदी सिंह, पंचायत सेक्रेटरी मलकीत सिंह, पटवारी सुरिंदर सिंह, बीडीपीओ विभाग के अधिकारी, कारपोरेशन के प्रतिनिधि, विभिन्न गांवों के सरपंच, म्युनिसिपल काउंसलर तथा विलेज एवं वार्ड डिफेंस कमेटी के एक्टिंग प्रेसिडेंट्स विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आज से प्रारंभ होने वाली “पिंडा दे पहरेदार” मुहिम की पदयात्रा की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी ने इस जन आंदोलन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नशे का खात्मा केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जन भागीदारी और सामाजिक जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार के नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह लड़ाई हर गांव, हर वार्ड और हर परिवार की सहभागिता से ही जीती जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें