पठानकोट के हलका सुजानपुर के गांव फुल प्यार में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झड़प होने के चलते एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया है। जिसका सिविल अस्पताल पठानकोट में उपचार चल रहा है। घायल की पहचान ओम प्रकाश पुत्र धर्म चंद निवासी फूल प्यारा सुजानपुर के रूप में हुई है। घायल ओम प्रकाश ने बताया कि उनका जमीनी विवाद रिश्तेदारों के साथ चल रहा है और उसी के चलते आज उस पर दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला करवा घायल कर दिया है। इस मामले संबंधी उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।