फरीदकोट में पुलिस ने गऊ रक्षा दल की शिकायत के बाद 18 गोवंश से भरे एक ट्रक के साथ जम्मू कश्मीर के रहने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ऊधमपुर निवासी मुख्तियार अहमद और जम्मू निवासी लाल खान के रूप में हुई और इस मामले में थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा कोटकपूरा के गांव ढैपई निवासी गुरमेल सिंह उर्फ बब्बू ,उसके बेटे जगमीत सिंह उर्फ मोना और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।