कपूरथला के मार्कफेड चौक के नजदीक होली खेल रहे दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते आपसी टकराव हो गया। जिसमे दोनों पक्षों में खुलकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दो से तीन लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना में एक मोबाइल शॉप मालिक द्वारा झगड़े में बीच बचाव करने के चलते उससे भी मारपीट की गई और हमलावर उसकी दुकान से तीन-चार मोबाइल भी लूट कर ले गए। दूसरी तरफ मारपीट के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल है।