दियोटसिद्ध धार्मिक सभा की तरफ से तीसरा विशाल भगवती जागरण जेसीटी मिल के सामने गवर्नमेंट लेबर कॉलोनी पार्क में बड़ी श्रद्धा व धूम धाम के साथ करवाया गया। जिसमें पंजाब की मशहूर पार्टीयां वरुण मदान एंड पार्टी जालंधर तथा शाह सिस्टर एंड पार्टी ने महामाई की सुंदर-सुंदर भेंटे सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण के लिए ज्योति माता ज्वाला देवी के मंदिर से लाई गई। फगवाड़ा नगर निगम के मेयर रामपाल उप्पल ने भी विशेष तौर पर जागरण में हाजिरी लगाई।