दरबार साबर दाता अली अहमद शाह जी शीला महंत साबरी जी किरणा महंत हाजी गद्दीनशीन सोनिया महंत जी दरबार भगतपुरा में साप्ताहिक दरबार सजाया गया जिसमें गद्दीनशीन सोनिया महंत जी ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रमजान के महीने तथा पहले रोजे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस दरबार में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना अवश्य पूरी होती हैं। इस अवसर पर चिराग की रस्म भी अदा की गई तथा रमन महंत विरक ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर प्रत्येक सप्ताह की तरह इस बार भी भंडारा लगाया गया। इस मौके पर गोल्डी महंत, रीतू गुरलीन आदि उपस्थित थे।