फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, एक की मौत, एक घायल

Nivedita Updated Thu, 30 Apr 2026 04:09 PM IST

मोगा में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार टाटा 407 कैंटर ने तांडव दिखाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना की खौफनाक तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 8 बजे जसविंदर सिंह अपनी बेटियों के लिए खाने का सामान लेने घर से कुछ दूरी पर स्थित हाईवे किनारे एक किराना दुकान पर गए थे। इसी दौरान मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा तेज रफ्तार टाटा 407 कैंटर ने पहले एक एक्टिवा सवार को टक्कर मारने की कोशिश की उसने कुद कर जान बचाई हे जसविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई l इस मामले में एक्टिवा सवार ने बताया कि उसने खड़े थे अचानक टाटा 407 कैंटर तेजी से आया एक दम से एक्टिवा को रौंदे हुए ले गया । उन्होंने कहा कि एक्टिवा से कूद कर उसने जान बचाया बाद में आगे पैदल एक व्यक्ति को टक्कर मार दिए जिसमें उनकी मौत हो गई। इस मामले में मोगा थाना सिटी 1 पुलिस ने मृतक के भाई सुखविंदर कुमार के बयान के आधार पर टाटा 407 चालक गगनदीप सिंह निवासी सादा वाली बस्ती के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। जबकि मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें