फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली

शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 10:08 PM IST

फगवाड़ा में एक रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक  की पहचान 71 वर्षीय करमजीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गली नंबर 3, मोहल्ला गुरु नानकपुरा, फगवाड़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट में चल रहा था केस घटना की पुष्टि करते हुए एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि मृतक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हाईकोर्ट में चल रहे पुराने आपराधिक मामले को लेकर परेशान था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक करमजीत सिंह साल 2015 में पंजाब पुलिस से सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह वर्ष 1992 के एक आपराधिक मामले में नामजद थे और हाल ही में हाई कोर्ट में दायर एक रिट याचिका के संबंध में कानूनी सम्मन प्राप्त हुआ था। सिर के आर-पार हुई गोली पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर बयान दर्ज किए हैं। एसपी माधवी शर्मा ने कहा कि मामला पूरी तरह से जांच के अधीन है और सभी कानूनी, व्यक्तिगत व मानसिक पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। रविवार को अचानक उनके कमरे से गोली चलने से हड़कंप मच गया। परिजन अंदर गए तो चारों तरफ खून फैला था। उनको उठाकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने बताया उनके सिर का एक्सरे किया गया। गोली सिर के आर-पार हो गई है। मृतक से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें