फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोपड़ पहुंचे वित्त मंत्री चीमा, पुलिस ने खंगाला घर

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Mar 2025 04:08 PM IST

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कासो ऑपरेशन के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा रोपड़ के गांव शमपुरा पहुंचे। इस दौरान पुलिस द्वारा एक घर की तलाशी ली जा रही थी। वित्त मंत्री ने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मंत्री चीमा ने कहा कि सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ जंग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अब हल्ला बोलने की जरूरत है। इस तरह की मुहिम चलाने की बहुत जरूरत थी और सरकार तीन साल से नशे के खिलाफ काम कर रही है। चीमा ने कहा कि पुनर्वास केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है। इन केंद्रों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है और जहां भी स्टाफ, दवाइयों या किसी अन्य चीज की जरूरत है, उसे पूरा किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें