फगवाड़ा के भानोकी रोड पर नीला मार्केट के दुकानदारों की ओर से अयोध्या में हुए श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जयंती के उपलक्ष्य में राम भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आशु सांपला, सरबजीत कौर, राजू शर्मा, संतोख सिंह, राजेश शर्मा, राज कुमार राजू, पंडित दीपक शास्त्री, राजिन्द्र शर्मा, जसविंदर भगतपुरा तथा कुंदन लाल गोला आदि ने सेवा की।