फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में सीएम का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

मोगा रैली में आ रहे मुख्यमंत्री के विरोध के लिए जा रहे किसानों को पुलिस ने गांव दुननेके में रोक लिया। पुलिस ने किसानों को एक श्मशान घाट में नजरबंद कर दिया और चारों ओर से घेराबंदी कर दी, ताकि वे मुख्यमंत्री की रैली स्थल तक न पहुंच सकें। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि चाहे कितनी भी कोशिशें की जाएं, वे मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछने के लिए जरूर पहुंचेंगे। वहीं, पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए आगे जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है, ताकि किसान रैली स्थल तक न पहुंच सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें