फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा फगवाड़ा का बिजली विभाग, प्रेम नगर में लटकती तारों को किया ठीक

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 02:46 PM IST

फगवाड़ा के रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला प्रेम नगर की गली नंबर 1 में लटकती बिजली की तारों को शुक्रवार बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा ठीक करवा दिया गया है। शिव सेना यूबीटी के सिटी प्रधान रमन शर्मा ने इसके लिए बिजली विभाग के एसडीओ ज्योति प्रकाश, जेई अभिषेक पांडे तथा लाईन मैन राम आसरा, जागीर सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार तथा ब्रजेश कुमार का धन्यवाद किया जिन्होंने मोहल्ला प्रेम नगर निवासियों को भयानक खतरे से मुक्त किया। गौरतलब है कि अमर उजाला के डिजीटल एडिशन में वीरवार को इस संदर्भ में एक समाचार शिव सेना यूबीटी के सिटी प्रधान रमन शर्मा द्वारा प्रकाशित करवाया गया था कि ये लटकती तारें किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं। आज समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद बिजली विभाग हरकत में आया तथा आनन फानन में लटकती तारों को ठीक करवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें