फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस ने दो मोटरसाइकिल एम्पाउंड किए, एसपी ने लोगों को दी सख्त चेतावनी

Nivedita Updated Sat, 14 Mar 2026 08:56 AM IST

फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस ने आज शुक्रवार को ट्रैफिक इंचार्ज अमन देवेश्वर के नेतृत्व में विशेष चैकिंग अभियान चलाया तथा कुछ लोगों के चलान काटे। इस दौरान उन्होंने दो मोटरसाइकिलों को एम्पाउंड भी किया। इसके उपरांत फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि फगवाड़ा के स्कूलों में नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी बाईक आदि पर स्कूल आते जाते हैं। इनमें से अधिकांश ने अपने बाईक के साइलेंसर टैंपर किए हुए हैं। बाईक को विभिन्न तरीके से मोडीफाई किया हुआ है जो कि पूरी तरह से गैर कानूनी है। इसमें सख्त धाराओं के तहत विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए जेल की सजा का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि बच्चों और उनके अभिभावकों पर सख्ती की जाए क्योंकि बच्चे देश का भविष्य हैं। एसपी ने स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि 18 साल से कम आयु वाले बच्चों को बाइक के साथ स्कूल प्रांगण में आने की अनुमति ना दी जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द ही एक मुहिम शुरू की जाएगी जिसके तहत विद्यार्थियों की और बसों की विशेष चैकिंग की जाएगी। स्कूलों की छुट्टी के समय तथा स्कूल लगने के समय विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। एक्टिवा या बाईक पर आने जाने वाले विद्यार्थियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा उनके वाहन एम्पाउंड भी किए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों के डोक्यूमेंटस पूरे रखने और नंबर प्लेट के बिना या टूटी हुई नंबर प्लेट से वाहन ना चलाने की हिदायत दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें