फगवाड़ा पुलिस देर रात शहर में एसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में विशेष नाकाबंदी कर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात लगाए गए नाकों के दौरान आने-जाने वाले हर वाहन को रोककर बारीकी से जांच की गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों सहित हर प्रकार के वाहनों की तलाशी ली गई और दस्तावेजों की पूरी जांच की गई। एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य शहर में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि रात के समय विशेष चौकसी बरती जा रही है। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 25 लोगों के चालान भी काटे गए। चेकिंग के दौरान विभिन्न थानों के एसएचओ भी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।