फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पठानकोट में सेना की वर्दी में फिर दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने चला सर्च ऑपरेशन

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Aug 2024 06:40 PM IST

पठानकोट में एक बार फिर से संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। पठानकोट के बॉर्डर एरिया के गांव छौड़ियां में एक महिला ने तीन संदिग्धों को देखा है। महिला के अनुसार सुबह करीब 11 बजे उसने तीनों संदिग्धों को देखा है और उन्होंने महिला से बात भी की। ऐसे में इससे पहले जितनी बार भी पठानकोट में संदिग्धों की मूवमेंट देखने को मिली है वे रात के अंधेरे में देखी गई है। महिला अनुराधा का घर गांव के बाहरी क्षेत्र खेत खलियान में बना हुआ है। इसके चलते संदिग्ध सुनसान जगह पर ही पठानकोट में अपनी दहशत लोगों में बना रहे हैं। महिला ने उक्त तीनों संदिग्धों की सूचना स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें