सीआईए स्टाफ व थाना सुभानपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन नशा तस्करों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 210 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में सीआईए स्टाफ पुलिस ने गश्त के दौरान कांजली रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 200 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा है। वहीं दूसरे मामले में थाना सुभानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा है।