पंजाब की आप सरकार ने क्लीन एंड ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर नई पहल की है। ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी के तहत प्रदेश में दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में 66 प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। जिनसे 264 मेगावाट ग्रीन एनर्जी का उत्पादन होगा। सरकार की तरफ से क्लीन एंड ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए बिड दी थी, जिसमें 28 कंपनी ने भाग लिया था। बिड के जरिये वीपी सोलर जेनरेशन कंपनी को यह प्रोजेक्ट मिला है। वीपी सोलर जेनरेशन प्रदेश भर में 264 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए कुल 66 प्रोजेक्ट लगाएगी।