फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब में आधी रात हाईवे जाम, पावर कट से गुस्साए सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2024 12:03 AM IST

पंजाब में बिजली के अघोषित कट लगने के लोगों का पारा चढ़ता जा रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली सप्लाई प्रभावित होने से लोग गुस्से में हैं। लुधियाना के हलवारा के सुधार के लोगों के सब्र का बांध उस समय टूट गया जब, उन्हें मंगलवार रात को भी बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग विरोध जताने सड़कों पर उतर आए। स्थानीय लोगों ने आधी रात लुधियाना-बठिंडा हाईवे जाम कर दिया। सड़कों पर विरोध जताने के लिए बैठे लोगों ने सरकार और विभाग को जमकर कोसा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें