सिटी क्लब फगवाड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एसडीएम जश्नजीत सिंह की हाजिरी में पद ग्रहण कर लिया। गौरतलब है कि 2019 के बाद से खाली पड़े पदों के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हुए चुनावों में प्रोग्रेसिव ग्रुप सभी सीटें जीतने में कामयाब रहा और परमजीत सिंह खुराना को क्लब का नया उपाध्यक्ष चुन लिया गया था। इसके साथ ही प्रोग्रेसिव ग्रुप के ही धर्मेन्द्र टोनी को मुख्य सचिव, अगम पराशर को सह सचिव तथा राकेश बांगा को कोषाध्यक्ष चुना गया था। यहां वर्णन योग्य है कि फगवाड़ा सिटी क्लब का अध्यक्ष जिले का डीसी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष फगवाड़ा का एसडीएम होता है। इसलिए क्लब के सदस्यों को केवल उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा एग्जीक्यूटिव मैंबर ही चुनने का अधिकार होता है। उसी नियम के अनुसार आज इन पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद ग्रहण किए। इनके साथ ही एग्जीक्यूटिव मेंबर हरनीत सिंह, रमन नेहरा, सुशील शर्मा, सतनाम राणा, समीर कालरा, नवदीप बग्गा ने भी पदभार ग्रहण किए। इस मौके पर रंजीत सिंह खुराना, अशोक सेठी, नरेश भारद्वाज, हरविंदर सिंह लवली वालिया, हरमिंदर सिंह बसरा, दलजीत राजू दरवेश पिंड, दविंदर कुलथम, अशोक कुलथम और दूसरे मेंबर ने प्रोग्रेसिव ग्रुप फॉर सिटी क्लब की टीम को बधाई दी।