फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन

दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन फगवाड़ा से महान नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में शुरू हुआ। यह नगर कीर्तन लाइटों वाला चौक, सेंट्रल टाउन, गुड़ मंडी, गांधी चौक, महावीर मार्ग, बांसा वाला बाजार, गौशाला रोड, नाइयां वाला चौक, छत्ती खुही चौक, गुरुद्वारा अकालियां, गोल चौक, गुरुद्वारा मोहला प्रेम नगर खेड़ा रोड, मोहल्ला गुरु नानकपुरा, बिजली घर मॉडल टाउन से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान बाजारों में दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया तथा जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से फगवाड़ा का आसमान गूंज उठा। दुकानदारों ने स्वागती गेट बना कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुबाणी का पाठ किया तथा युवाओं ने गतके के जौहर दिखा कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान लोगों ने जगह जगह लंगर लगा कर सेवा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें