फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बरनाला में किया मतदान

Nivedita Updated Tue, 26 May 2026 09:51 AM IST

बरनाला नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 26 और बूथ नंबर 49 पर मतदान को लेकर राजनीतिक हलचल देखने को मिली। संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और उनकी पत्नी ने अपने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला। मतदान केंद्र पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सांसद मीत हेयर ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। बरनाला नगर निगम चुनाव इस बार राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माने जा रहे हैं, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें