फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा-भानोकी रोड पर ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत

फगवाड़ा-भानोकी रोड पर एक ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रुड़की निवासी जगतार सिंह (55) के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रक के ड्राइवर सरवण सिंह ने बताया कि वह जालंधर से खाद लेकर रुड़की की तरफ जा रहा था तो अचानक सामने से मोटरसाइकिल चालक ने ट्रक में टक्कर मार दी। उसने बताया कि उसने ट्रक को ब्रेक लगा कर रोक भी दिया था, फिर भी मोटरसाइकिल चालक ने ट्रक में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें