फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन, ड्रग हॉटस्पॉट और संदिग्ध स्थानों पर की चेकिंग

पंजाब पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध" के तहत मोगा पुलिस ने जिले में विशेष घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी मोगा की अगुवाई में सब-डिवीजन सिटी मोगा के ड्रग हॉटस्पॉट और अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर चेकिंग की गई। पुलिस ने नशों से प्रभावित इलाकों, हॉटस्पॉट्स और संदिग्ध जगहों पर गहन तलाशी ली ताकि समाज में फैले नशे के नेटवर्क पर लगाम लगाई जा सके। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि आज मोगा सब डिविजन के साधवाला बस्ती , गांव सिंघावाला में ऑपरेशन चलाया गया। इस में कई घरों की तलाशी ली गई साथ ही कई लोगों को हिसासत में लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें