फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने चलाया CASO ऑपरेशन

पंजाब पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने निहाल सिंह वाला सब-डिवीजन में कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी की और संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की अलग-अलग टीमों ने इस CASO ऑपरेशन में भाग लिया। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि मोगा जिले के सब-डिवीजन निहाल सिंह वाला के ड्रग हॉटस्पॉट गांव जगाओ में विशेष CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कई घरों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें