मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मेहना के बस स्टॉप के पास से गैंगस्टर दविंदर बंबिया गैंग के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पिस्तौल 30 बोर के साथ तीन कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर दो कारतूस, फॉर्च्यूनर और वरना कार बरामद हुई है।