फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

मोगा में आज विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अकालसर लिंक रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के साथ मोगा शहर के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार बनने पर मोगा शहर में बहत सारे विकास कार्य हुई हे जो कि पिछले सरकार ने अनदेखा करके रखा था। पंजाब सरकार की ओर से मोगा शहर के विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ 66 लाख रुपये का ग्रांट दिया गया है। इसी ग्रांट से शहर के कई लिंक रोड, जो लंबे समय से खराब हालत में थे, उनका निर्माण किया जाएगा। आज अकालसर लिंक रोड से इस कार्य की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांवों में भी जो सड़कें अभी खराब हैं, उनका भी निर्माण कराया जाएगा। काम की शुरुआत हो चुकी है और बहुत जल्द सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें