केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ किए जाने के विरोध में मनरेगा मजदूरों का विरोध लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज मनरेगा मजदूरों ने मोगा के दाना मंडी से लेकर मोगा डीसी दफ्तर तक रैली निकाली।रैली के बाद मजदूरों ने डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के इस फैसले को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि मनरेगा गरीब और मजदूर वर्ग के लिए रोजगार की गारंटी देने वाली योजना है और इसका नाम बदलना मजदूरों की पहचान से खिलवाड़ है।मनरेगा मजदूरों ने पंजाब सरकार के नाम मोगा जिला प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा मनरेगा के आगूयो ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र के सरकार ने 20 वर्ष पुराने योजना के स्कीम में बदलाव करके मनरेगा का नाम बदल कर ‘जी राम जी’किया जिसके हम विरोध करते हे इस बिल को रद होना चाहिए । मनरेगा के संबंध में मान सरकार द्वारा 30 दिसंबर को नए बिल के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, लेकिन सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाने वाले नरेगा कर्मचारियों के बारे में राज्य सरकार एक शब्द भी नहीं बोल रही। आम आदमी पार्टी सरकार को नरेगा कर्मचारियों के साथ न्याय करना चाहिए। कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।