फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर शहरी के विधायक बोले, मान सरकार बाबा साहेब की सोच के अनुसार कर रही काम

फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच और सिद्धांतों के अनुसार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट जनरल (एजी) कार्यालय में अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय को आरक्षण देने की पहल करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। वहीं एससी भाईचारे को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर वोट तो लिए, लेकिन सत्ता में आने के बाद समाज के पिछड़े वर्गों को पूरी तरह भुला दिया। जबकि इसके विपरीत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने हमेशा ही पिछड़े वर्गों की तरक्की को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें