फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग

मोगा के बूगीपुरा चौक के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी भयानक थी कि कबाड़ में खड़ी कई गाड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, कबाड़ में खड़ी एक गाड़ी को इलेक्ट्रिक कटर से काटने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक चिंगारी से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और पास में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल का भी बचाओ हो गया। दुकान मालिक लगभग 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कबाड़ की दुकान के मालिक सुरिंदर कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते कबाड़ में खड़ी 10 से 15 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में करीब 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय कोई काम नहीं चल रहा था, उसी समय दुकान खोली गई थी और तभी अचानक आग लग गई। फायर अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं, आग बुझने 4 फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गए थे जिससे आग पर जल्द काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक कटर से गाड़ियों की कटिंग के दौरान निकली चिंगारी बताया जा रहा है। इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है और कबाड़ में खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें