पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वीरवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। पूर्व प्रधानमंत्री को दुनिया भर से श्रद्धांजलि दी भेंट की जा रही है। जहां देश-दुनिया के लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं पंजाब के मूर्तिकार ने अपनी कला के जरिये अनोखे अंदाज में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। पंजाब के मोगा जिला के मूर्तिकार मंजीत सिंह गिल ने अपनी कला के माध्यम से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। मूर्तिकार मंजीत सिंह ने अपने हाथों से डॉ. मनमोहन सिंह की हू-ब-हू मूर्ति (स्टेच्यू) बनाई है। डॉ. मनमोहन सिंह की इस मूर्ति को तैयार कर मंजीत सिंह अपने गांव में बनाए गए महान देश भगत पार्क में स्थापित करके उन्हें श्रद्धांजलि भेट करेंगे।