फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा दाना मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 06:00 PM IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले में मंत्री लाल चंद कटारूचक मंगलवार को मोगा दाना मंडी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में इस सीजन में गेहूं की अच्छी फसल हुई है, इस बार पंजाब केंद्रीय पूल में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं का योगदान देगा। कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हर नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही उपायुक्तों को हाल ही में आई आंधी, शॉर्ट सर्किट और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब भर की मंडियों में 49 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 44.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है और किसानों के खातों में 5573 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें