फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोगा में डीसी दफ्तर के बाहर किसानों का धरना

संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को मोगा डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसान इस रोष धरने में पहुंचे हैं। किसानों ने शुक्रवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक धरने का एलान किया है। किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार ने जबरदस्ती शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों का धरना खत्म करवाया और किसान नेताओं पर केस दर्ज कर जेल में बंद कर दिया। इसके विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से पूरे पंजाब सभी जिलों में डीसी दफ्तर के बाहर रोष धरना देने के लिए एलान किया गया है। हालांकि पंजाब सरकार ने जेलों में बंद सभी किसानों को आज सुबह रिहा कर दिया, लेकिन सरकार ने जो किसानों के साथ धक्केशाही करते हुए मनमानी कर रही उसके विरोध में आज का धरना एक चेतावनी है। किसानों का संघर्ष और तेज होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें