पंजाब के मोगा में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना मोगा के बाघा पुराना गांव वैरोके की है। दरअसल आरोपी भाई ने बहन की जान इसलिए ले ली क्योंकि उसे बहन के किसी के साथ प्रेम संबंध होने का शक था। इसी शक को लेकर आरोपी ने डंडे से वार कर बहन को मौत के घाट उतार दिया।