फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कासो ऑपरेशन- पठानकोट में युवक ने पुलिस पर लगाए धक्केशाही के आरोप

पठानकोट में शनिवार को पंजाब पुलिस की तरफ से चलाए गए कासो ऑपरेशन के दौरान पुलिस प्रशासन की कुछ चौंकाने वाली वीडियो भी सामने आई हैं। पठानकोट शहर में पुलिस एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया और उसे जब गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तो उक्त युवक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध भी करता रहा। इस घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो के मुताबिक पुलिस युवक को सरकारी गाड़ी में बैठा रही है और युवक पुलिस के साथ जाने के लिए मना करता है। हालांकि मौके पर डीएसपी सिटी पठानकोट सहित कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन, किसी ने भी युवक की बात सुनने की कोशिश नहीं की। पुलिस कर्मचारी युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने में लगे रहे। युवक पुलिस पर आरोप लगा रहा है कि पुलिस नाजायज पर्चे डाल रही है और पुलिस भी उसके घर नाजायज तरीके से आई है। युवक कहता है कि मार लो जितना मारना है, लेकिन गाड़ी में नहीं बैठूंगा। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उसको घर से उठा कर झूठे केस में फंसा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें