फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में महिला के कान से सोने की बाली झपटकर बदमाश फरार

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Feb 2025 05:57 PM IST

कपूरथला में मार्कफेड चौक के नजदीक एक्टिवा पर बेटी के साथ जा रही महिला से बाइक सवार झपटमार ने सोने की बाली छीन ली। घटना एक सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीँ पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरशरण सिंह ने बताया कि सीसीवीटी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता संजना शर्मा निवासी मोहल्ला आरफवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार दोपहर बेटी के साथ एक्टिवा पर मार्कफेड चौक के पास आटा चक्की पर आटा लेने गई थी। आटा चक्की से कुछ पहले पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसके कान की सोने की बाली झपट ली और फरार हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें