पंजाब के कपूरथला के सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के चौक चेलियां में पांच दिन पहले एक बड़े कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। चौक चेलियां के मोहल्ला नाईयां निवासी कारोबारी 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्न डिपो वाला की हत्या जालंधर के दो भाइयों ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमित शारदा तथा मोहित शारदा के तौर पर हुई है।