फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के हलका भोआ में गंदे पानी की निकासी न होने से लोगों में रोष

Naveen Updated Sun, 31 May 2026 12:17 PM IST

जिले के हलका भोआ स्थित गांव मंगयाल में गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से स्थानीय लोगों ने मौजूदा सरकार और सरपंच खिलाफ रोष जताया है। लोगों ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से उनके घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है और इसी वजह से उन्हें शौच जाने में भी समस्या आ रही है। अगर वह मौजूदा सरपंच को इस समस्या से अवगत करवाते हैं तो उनका कहना है कि यह गंदे पानी की समस्या का हल करवा पाना उनके बस के बात नहीं है। गांव वासियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस गंदे पानी की निकासी करवा उन्हें राहत दिलाई जाए ताकि कोई भी इस गंदे पानी की वजह से बीमार ना पड़ सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें