फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बारिश की वजह से जर्जर घर की छत का मलबा दंपति पर गिरा, दोनों घायल

गत दिवस जिले में सुबह हुई ओलावृष्टि से जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं, भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं, बारिश की वजह से शहर के अमरूदां वाली झुग्गियों में एक जर्जर घर की छत का मलबा गिर जाने से दंपति घायल हो गया है। घायलों की पहचान रमन मेहरा और शिवानी मेहरा के रूप में हुई है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। लंबे समय से उक्त दंपति जर्जर हालात घर में रह रहा था और बारिश की वजह से घर की छत का मलबा उन पर आ गिरा। परिवार सदस्यों ने इस हादसे के बाद प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें