फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी, चार घायल

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच हुई झड़प ने खूनी रूप ले लिया।  सिविल अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। हर तरफ खून बिखरा नजर आया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सुल्तानपुर लोधी थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि इस घटना में चार युवक घायल हुए हैं। दरअसल, सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए एक युवक और उसके साथियों पर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, उक्त युवकों ने पहले एक दुकान पर बैठे हुए उन पर हमला किया था। जिसके बाद वे घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले आए, जहां उन युवकों ने उन पर फिर से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई जो खूनी संघर्ष में बदल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें