फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होशियारपुर में कार और ट्रक में टक्कर, पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2025 05:06 PM IST

पंजाब के होशियारपुर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के कोट फतूही इलाके के गांव नूरपुर जट्टां में हुआ है। सड़क हादसे में पति, पत्नी और उनकी बेटी की मौत हुई है। उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और पल भर में पूरा परिवार खत्म हो गया। परिवार शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। मृतक परिवार नवांशहर के बलाचौर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान बलाचौर के गांव माणेवाल के निवासी गुरनाम सिंह (45) पत्नी वरिंदर कौर (42) और बेटी सीरत (7) के तौर पर हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें