फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हुसैनीवाला बॉर्डर पर 13 अप्रैल को लगेगा बैसाखी मेला, चलेगी स्पेशल ट्रेन

बैसाखी का मेला 13 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर लगाया जा रहा है। मेले वाले दिन रेलवे स्टेशन फिरोजपुर छावनी से स्पैशल ट्रेन चलेगी। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने दी है। डीसी ने कहा कि बैसाखी मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए मेले वाले स्थान पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से हुसैनीवाला बार्डर के लिए स्पैशल ट्रेन सुबह नौ बजे , 10.30 बजे, 11.55 बजे, दोपहर 01.50 बजे, 03.30 बजे व शाम पांच बजे चलेगी। जबकि हुसैनीवाला बार्डर से फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन के लिए पहली ट्रेन सुबह 09.40 बजे, 11.10 बजे, 12.45 बजे, 02.40 बजे, शाम 04.20 बजे व छह बजे चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें