फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बॉर्डर बंद नहीं हुई रिट्रीट सेरेमनी, किया गया बदलाव

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच रिट्रीट सेरेमनी रूटीन की तरह हो रही है। रिट्रीट सेरेमनी में एक बदलाव किया गया है कि जो बीच में बैरिकेड्स लगे थे उनको नहीं हटाया जाता है, बैरिकेड लगाकर ही पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी तरफ और बीएसएफ जवान अपनी तरफ रिट्रीट सेरेमनी कर रही हैं। इसके अलावा एक बदलाव और किया गया है। रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएफ का जवान पाकिस्तान की सीमा के अंदर और पाकिस्तानी रेंजर्स भारत की सीमा के अंदर रस्सी लेकर अपने-अपने झंडे नीचे उतरने की रस्म करते थे इसे भी बीएसएफ ने बंद कर दिया है। जब रिट्रीट सेरेमनी होती है तो बीएसएफ जवानों में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का गुस्सा साफ नजर आता है। वीडियो बनाना और फोटो खींचने पर भी पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें