फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरी

हलका भोआ में स्थित गांव तरगढ़ बंटी मीट की दुकान से चोर हजारों रुपए का सामान चोरी करके फरार हो गए है। गांव तरगढ़ के निवासी सरपंच और दुकान संचालक बंटी ने बताया कि रोजाना की भांति वे अपनी चिकन की दुकान गत रात भी 11 बजे बंद करके घर चला गया। सुबह उन्हें किसी ने फोन करके बताया कि दुकान के ताले टूटे है और आप तुरंत दुकान पर आ जाओ। साथ ही एक फिश वाली दुकान के ताले भी चोरों ने तोड़े हुए थे। बंटी ने बताया कि उनकी दुकान का सारा सामान जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए थी चोरी करके ले गए हैं। इससे तीन दिन पहले भी चोर निकट वेलडिंग वाली दुकान के ताले तोड़ लोहे का सामान चोरी करके ले गए है। इससे पहले भी उनकी दुकान पर चोरी हुई थी लेकिन, तब भी पुलिस को सूचित करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा उन्होंने पुलिस को सूचित किया है और चोर कई बार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है लेकिन, पुलिस उन्हें अब तक पकड़ नहीं पाई है। भोआ के लोगों की पुलिस प्रशासन से मांग है कि रात की गश्त बढ़ाई जाए और ऐसी घटनाओं पर नकेल डाली जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें