फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव वजीदोवाल में मनाई लड़कियों की लोहड़ी

फगवाड़ा के गांव वजीदोवाल में सरपंच रिंपल कुमार के नेतृत्व में 31 लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई। इस अवसर अलाव जला कर उसमे रेवड़ी और मूंगफली की आहुति दे सभी की भलाई की कामना की गई। इस मौके पर गांव के सरपंच रिंपल कुमार ने कहा कि एक समय था जब घर में लड़के के आने पर ही लोहड़ी का पर्व मनाया जाता था, लेकिन अब समाज में बदलाव आया है और पिछले कुछ समय से लोग लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की लोहड़ी भी मानने लगे हैं, जो कि शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी क्षेत्र में बेटी भी बेटों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें बेटी व बेटे को बराबर का अधिकार देना चाहिए। इस अवसर पर बेटियों को उपहार भी दिए गए तथा सभी ने नाच गा कर एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें