फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में बिजली गिरने से तूड़ी के पांच ढेर को लगी आग

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 01:55 PM IST

बुधवार रात तेज हवा और बारिश के बाद नडाला के गांव रायपुर अराईयां मंड में बिजली गिरने से तूड़ी के पांच ढेरों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग की लपटें आसमान छू रही थीं। पीड़ित किसान खुशदीप सिंह खैरा ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें मंड में रहने वाले पड़ोसी डेरेदारों का फोन आया कि उनके डेरे में आग लग गई है। इस दौरान वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर डेरे पर आ गया। उसने देखा कि तूड़ी के पांचों ढेर आग की चपेट में आ चुके थे और तेज हवाएं आग को और भड़का रही थीं। इस दौरान फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। खैरा ने बताया कि आग से गेहूं को नुकसान न पहुंचे, इसलिए ट्रैक्टरों की मदद से खड़ी गेहूं की फसल को जोत दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि पड़ोसियों की मदद से समय पर गेहूं की फसल की जुताई नहीं की जाती तो नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता। खुशदीप ने बताया कि आग रात में खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने से लगी थी, क्योंकि आग लगने का कोई अन्य कारण नहीं था। उन्होंने बताया कि आग पर सुबह तीन बजे काबू पा लिया गया और इस आग की घटना में 50 ट्रॉली तूड़ी और दो क्विंटल गेहूं नष्ट हो गया। इस मौके पर हरविंदर सिंह बाजवा, हरजिंदर सिंह साही, पाला खख, सुखविंदर सिंह और अन्य किसान ने मदद की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें